रायगढ़। आज शुक्रवार की दोपहर घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना प्रकाश में आई। यहां दो बाइक सवार अचानक ही काल कलवित हो गये। दोनों बाइक से जा रहे थे। तब बिजली की हाई वोल्टेज स्टार टूटकर उनके ऊपर गिर गई। जिसकी चपेट में आने सेबाइक सवार दोनो युवकों की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा था। घरघोड़ा थाना पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे बाइक में सवार होकर बरकसपाली जा रहे थे। इसी दौरान वे रेंगालबाहरी और बरकसपाली गांव के बीच में एक हाई टेंशन वायर के चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
मृतक युवकों की पहचान हरिनारायण राठिया पिता गोविंद नारायण और टेकलाल यादव पिता शौकी लाल यादव निवासी ग्राम बरकसपाली के रूप में हुई है।

विद्युत प्रवाहित करंट तार की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौत होनें की जानकारी से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों का गुस्सा भी सड़क पर दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे है।



