छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देखें वीडियो: रायगढ़ में चावल लेने हाथी पहुँचे सरकारी राशन की दुकान पर!

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है। इसका ताजा उदाहरण आज देखने को मिला। यहाँ हाथी खाने की तलाश में एडुकला के सरकारी राशन दुकान में घुस गए।

राशन दुकान में पहुंचे हाथी

हाथियों ने दुकान का चैनल गेट और शटर तोड़ दिया। इसके साथ यह अंदर रख  चावल को काफी नुकसान पहुचाया।

एडूकला के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

यह घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज की है। यहां कई दिनों से जंगली हाथियों का एक दल गांव के समीप जंगलों में डेरा जमाए हुए हैं। जिसे नीचे वीडियो में आप देख सकते है।

हाथियों के दल को लेकर वन विभाग भी लोगों को अलर्ट कर रहा है।

ख़बर शेयर करें: