छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में मृत मिला दुर्लभ प्रजाति का जीव कबरबिज्जू! करंट के चपेट में आने से मौत की संभावना..

रायगढ़। रायगढ़ वन परिक्षेत्र के विश्वनाथपाली बीट में रविवार सुबह एक कबरबिज्जू मृत हालत में मिला। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को लगने के बाद उन्होंने इसकी सूचना वन अमला को दी। दुर्लभ प्राणी के शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पंहुंची। जांच के दौरान वहीं पास में बिजली का तार भी टूटा मिला। इससे करेंट की चपेट में आने से मौत होने की संभावना जतायी जा रही थी।

वहीं कबरबिज्जू के शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा विहार ले जाया गया। पीएम के बाद इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कबरबिज्जू के शव के पास बिजली का तार भी टूटा हुआ था माना जा रहा है कि आंधी तूफान के कारण यह तार टूटा होगा। ऐसे में टूटे हुए बिजली तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। वन विभाग ने कबरबिज्जू का अंतिम संस्कार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें: