छोड़कर सामग्री पर जाएँ

साथ मे काम करने दौरान पहचान, मोबाइल पर लंबी बातचीत, इज़हार फिर सालभर तक हुआ सबकुछ.. साथ मे किया बिज़नेस भी, पर नही माने घरवाले.. अब जेल!

रायगढ़।  रायगढ़ पुलिस में कोतरा रोड राजीव नगर में रहने वाले 23 साल के युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जब उसने आरोपी को गिरफ्तार किया तब वह रेलवे स्टेशन में ट्रेन पड़कर भागने की फिराक में था।

युवक के खिलाफ एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की ने पुलिस को बताया है कि दोनों की पहचान एक साथ काम करने के दौरान हुई थी। फिर उनके बीच लंबी फोन पर बातचीत होती थी। आरोपी लड़के द्वारा उसे प्रपोज किया गया। साल भर तक दोनों फिजिकल रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक साथ बिजनेस भी शुरू किया था। अब लड़के के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं है, इसलिए लड़का उसे छोड़कर चला गया।

रायगढ़ पुलिस ने प्रेस नोट में इस बारे में बताया कि बीते 14 जून को स्थानीय युवती द्वारा थाना कोतवाली में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि कोतरारोड़ के महेश दास मानिकपुरी से एक साथ काम करने के दौरान जान परिचय हुआ था। दोनों मोबाइल में लंबी बातचीत किया करते थे।

युवती बताई कि पहले महेश ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों एक नया बिजनेस शुरू किए थे। फरवरी 2023 को महेश शादी करने की बात कहकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया था। उसके बाद  फरवरी 2023 से अप्रैल 2024 तक महेश ने लगातार कई बार शारीरिक शोषण किया है। महेश अब यह कहकर शादी से मुकर रहा है कि उसके घर वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं है।

थाना कोतवाली में आरोपी महेश दास मानिकपुरी उर्फ बबलू,  उम्र 23 साल, निवासी राजीव नगर गली नंबर 1, दुर्गा मंदिर के पीछे कोतरारोड़, थाना कोतवाली रायगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 362/2024 धारा 376(2),(ढ़) आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के निवास स्थान पर दबिश दिया गया।

आरोपी अपराध कायम होने की जानकारी पर फरार होने की फिराक में रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें: