छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दुःखद: कूलर के करंट की चपेट में आया 11 साल का बच्चा! हुई अकाल मौत! चक्रधर नगर क्षेत्र की घटना

रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर विजयपुर क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद घटना प्रकाश में आई है। यहां एक 11 साल के बच्चे की कूलर में करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक उसे समय अपने पड़ोसी के घर खेलने के लिए गया था। जहां वह कूलर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार 16 जून रविवार की शाम 4:30 बजे के करीब विजयपुर निवासी ओमकार साहू (11) अपने पड़ोस में रहने वाले चंद्रशेखर सिदार के यहां खेलने गया था। सिदार परिवार के अनुसार घर में उपस्थिति लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान ओमकार ने कूलर को छू लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से ओमकार बेहोश हो गया था। 

घटना की जानकारी ओमकार के परिवार वालों को दी। ओमकार के परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का एक ही लड़का था

दो बहनों में इकलौता भाई था। मृतक ओमकार के पिता कैंटीन चलाते हैं। वह कक्षा पांचवीं का छात्र था। घर में उसकी दो बड़ी बहन है। परिवार का एक ही लड़का था। सूचना के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

(यह खबर केलो प्रवाह और रायगढ़ भास्कर में छपी है।)

ख़बर शेयर करें: