छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देखें वीडियो: यारों माफ करना, मैं नशे में हूं.. स्कूल के गेट शराब के नशे में टुन्न हमारे प्रिंसिपल साहब!

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ में इन दोनों बलौदा बाजार सुर्खियों में है। यहां कुछ दिन पहले हुई सतनामी समाज द्वारा एक बड़ा आंदोलन और हिंसक प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया था। छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार एसपी और कलेक्टर सस्पेंड हुए। वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक सरकारी हाई स्कूल का प्राचार्य नशे में धुत्त होकर स्कूल के बाहर पड़ा हुआ है।

यह ताजा मामला शासकीय हाईस्कूल गिंदोला, विकासखंड बलौदाबाजार का है। 26 जून से स्कूल खुलने वाले हैं। सरकार बड़े पैमाने पर प्रवेश उत्सव मनाने जा रही है। ऐसे में इस हाई स्कूल के प्रिंसिपल परमेश्वर सेन भारी दोपहर में शराब के नशे में धुत स्कूल की गेट पर फुल एंजॉयमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। नीचे देखें वीडियो

प्रिंसिपल साहब इतने नशे में है कि गेट पर ही जमीन पर सो गये। किशोरावस्था में छात्र जब इस दृश्य को देखेंगे तो उनकी मानसिकता पर क्या असर पड़ेगा..? यह गंभीर प्रश्न है..?

यह वीडियो अभी वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने बनाया है और सोशल मीडिया में वायरल किया। अब सवाल यह उठता है कि जब स्कूल के सबसे बड़े पद पर बैठा प्राचार्य ही इस तरह की हरकतें करेगा, तो भला वहां पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य किस तरह का होगा..? यह भी सरकार को सोचना होगा।

ख़बर शेयर करें: