23 जून, रायगढ़। जिले की चक्रधर नगर पुलिस ने वन विभाग में कार्यरत एक वनपाल को पोक्सो और शीलभंग की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेजा है। इस मामले में पीड़िता नाबालिक है। आरोपी वनपाल का उसके घर आना जाना था। इसी जान पहचान का फायदा उठाकर परिजनों के अनुपस्थिति में आएदिन उसके घर जाकर पीड़िता के साथ गंदी हरकतें करता था।
रायगढ़ पुलिस ने इस बारे में विस्तृत रूप से बताया कि महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी मामले में आरोपी सोनेश टोप्पो (वनपाल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कल पीड़ित बालिका अपने परिजनों के साथ थाने आकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोनेश टोप्पो का घर आना जाना है। बालिका ने पुलिस को बताया कि सोनेश आए दिन घरवालों की गैर मौजूदगी में उसे गलत नीयत से छूता रहता था। जिससे वह असहज महसूस करती थी। वह सोनेश को मना भी करती थी।
इसी तरह सोनेश 21 जून के शाम बालिका को घर में अकेली देखकर उसे गंदी नियत से पकड़कर छूने लगा। जिससे बालिका घबरा गई और अपने माता-पिता को सोनेश की हरकतें बताई।

घर में सलाह मशविरा कर बालिका परिजनों के साथ थाना आई और थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को घटना की संपूर्ण जानकारी लिखित में दी।
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया और आरोपी के विरूद्ध अप.क्र 310/2024 धारा 354, 354(क) आईपीसी 8,12 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर आरोपी सोनेश टोप्पो, 38 साल, ग्राम सराईटोला थाना दुलदुला जिला जशपुर, वर्तमान पता फॉरेस्ट कॉलोनी रायगढ़ को हिरासत में लिया गया। जिसे आज न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है।



