23 जून, रायगढ़। जिले की घरघोड़ा पुलिस द्वारा एक 35 साल की महिला की ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया ह। पुलिस ने ग्राम सहसपुर टिहली पहाड जंगल में मिली अज्ञात महिला की लाश मामले में महिला की शिनाख्तगी कर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक 26 मार्च पुलिस को एक व्यक्ति के द्वारा ग्राम सहसपुर टिहली पहाड जंगल में एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 35-40 वर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली। घरघोड़ा पुलिस के द्वारा जांच पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पी.एम. कराया गया तथा अज्ञात मृतिका की शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा था।
जांच दौरान 08 मई को अज्ञात मृतिका की पहचान श्रीमती उर्मिला मिंज पति स्व. एडमोन मिंज उम्र 35 वर्ष निवासी सकरलिया पारा, बोंकी, रायगढ़ के रूप में हुआ।
मृतिका के परिजनों ने बताया कि उर्मिला मिंज (मृतिका) को 10-12 वर्ष से अकलसाय केरकेट्टा (निवासी ग्राम बरपाली) पत्नी बनाकर रखा था। उन लोगों ने उर्मिला को आखिरी बार उसके साथ ही देखा था। परिजनों ने लिव इन पार्टनर अकलसाय पर ही हत्या का शक जताया।
घरघोड़ा पुलिस द्वारा शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त किया गया। जिसमें मृतिका के सिर में चोंट लगने से मृत्यु होना बताया गया था। मर्ग जांच पर अकलसाय केरकेट्टा के विरूद्ध 23 मई 2024 को हत्या का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
कबूलनामा
संदेही अकलसाय केरकेट्टा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उर्मिला विधवा थी। जिसको वो पत्नी बनाकर रखा था। दोनो 10-12 साल से एक साथ पति-पत्नी की तरह रहते थे। पिछले डेढ साल से उर्मिला इसके साथ नहीं रह रही थी। उसने उर्मिला को साथ रहने के लिये काफी मनाया भी.. मगर वह साथ रहने को तैयार नही थी।
इसी बीच 16 मार्च 2024 की दोपहर उर्मिला को मिला था और एक फिर से एकसाथ रहने बोल रहा था। मगर वो नही मानी! नहीं मानने पर गुस्से में टिहली पहाड जंगल में पत्थर से सिर में मारा। जिससे उसकी मौत हो गयी।

घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी को साथ लेकर घटनास्थल का पुर्नचित्रण विडियोग्रॉफी कराया गया। आरोपी के निशानदेही व पेश करने पर घटना स्थल से मृतिका का गमछा व घटना में प्रयुक्त एक पत्थर तथा आरोपी से बिना नंबर एक हीरो पैशन प्रो मोटर सायकल व घटना समय पहने हुये कपडों को जप्त कर आरोपी अकलसाय केरकेट्टा पिता रूपन केरकेट्टा उम्र 55 वर्ष निवासी को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर अंधे कत्ल का खुलासा में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी एवं उनके स्टाफ की अहम भूमिका रही है।



