छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घर मे रुकी अपनी ही बहन की सहेली से रात में भाई ने की गंदी हरकत! घबराकर लड़की पहुंची जूटमिल थाने..

  • थाना जूटमिल में युवती ने सहेली के भाई पर कराई छेड़खानी की रिपोर्ट
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़। थाना जूटमिल में जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ की रहने वाली युवती द्वारा गांधीनगर जूटमिल में रहने वाले अरविंद मनहर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी सहेलियां किराये मकान लेकर रायगढ़ में रहती हैं और काम करती है।

करीब एक सप्ताह पहले सभी सहेलिया एक लडकी के घर में रह रही थी। 21 जून की रात मकान में सभी लड़कियां सो रही थी, रात में उसकी सहेली का भाई अरविंद मनहर आया और सोयी अवस्था में गलत नीयत से छूने लगा, तब वह जाग गई। अरविंद की हरकतों से डर गई और घटना सभी सहेलियों को बताई।

पुलिस हिरासत में आरोपी अरविंद मनहर

युवती के लिखित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आरोपी पर अपराध  धारा 354 आईपीसी पंजीबद्ध कर आरोपी अरविंद मनहर पिता वेद राम मनोहर उम्र 27 साल निवासी गांधीनगर काशीराम चौक जूटमिल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें: