छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सड़क हादसे की भेंट चढ़ा एक और प्लांटकर्मी! ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा!

रायगढ़। बीती रात एक सड़क हादसे में खरसिया के एक युवक की मौत हो गई। युवक एसकेएस कंपनी में कोल साइडिंग पर काम करता था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से वापस आने के दौरान उसकी बाइक और एक मालवाहक छोटा हाथी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जोबी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरकानारा गांव के पास की है।

दुर्घटना स्थल पर मृतक और उसकी बाइक

मृतक का नाम गजानंद पटेल (उम्र 30 वर्ष) है। वह बरगढ़खोला, खरसिया का रहने वाला था। वह एसकेएस कंपनी की कोल साइडिंग में सुपरवाइजर था।

मृतक गजानंद पटेल

बीती रात अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक से वापस अपने घर आ रहा था। इस दौरान फरकानारा गांव के पास एक तेज रफ्तार माल वाहक महिंद्रा जीटो ने उसकी वाइफ को जोरदार टक्कर मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटना करने वाले मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है।

घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के शव को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटना करने वाले मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

अभी इसी हफ्ते सड़क हादसे में दो प्लांट कर्मियों की मौत की खबर प्रकाश में आई है। इसके पहले ड्यूटी से वापस आने के दौरान एमएसपी स्टील के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी।

ख़बर शेयर करें: