रायगढ़। रायगढ़ जिले की पुसौर पुलिस ने एक 58 साल के आदमी को एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में शीलभंग और पोस्को एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी हेमसागर गुप्ता की गांव में दुकान है। पीड़ित नाबालिक लड़की ने बताया कि जब वह लड़की सामान लेने जाती थी, तब वह उस पर भद्दे कमेंट्स करता था।
बीते गुरुवार की शाम को भी उसने ऐसा ही किया और इस बार अकेला देखकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की ने बताया कि वह पहले भी दो-तीन बार ऐसा कर चुका है। लोक लाज के भय से उसने यह बात घर में नहीं बताई थी।
इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह थाना पुसौर में किशोर बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर गांव में किराना दुकान चलाने वाले हेमसागर गुप्ता पर गंदी हरकत कर छेड़खानी करने का लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया।
बालिका के लिखित आवेदन पर आरोपी हेमसागर गुप्ता के विरुद्ध अपराध क्रमांक 156/2024 धारा 354 आईपीसी, 8 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि 28 जून के शाम हेमसागर गुप्ता के किराना दुकान पेन लेने गई थी। उस समय हेमसागर गुप्ता गंदे कमेंट्स (अभद्र टिप्पणी) किया। बालिका पेन लेकर घर आ गई।
रात करीब 9:00 बजे कुछ और सामान खरीदने दुकान गई तो हेमसागर गुप्ता ने लड़की को अकेली पाकर छेड़खानी किया। लड़की जैसे-तैसे अपने आप को छुड़ाकर भागते हुए घर आई और घरवालों को घटना की जानकारी दी।
अगले दिन सुबह लड़की अपने परिजनों के साथ घटना की लिखित शिकायत किया गया। बालिका बताई कि पिछले साल माह नवंबर और इस साल भी दो-तीन बार हेमसागर गुप्ता छेड़खानी किया है। लोक लाज से हेमसागर की हरकतों को नहीं बताई थी।
पुसौर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमसागर गुप्ता (उम्र 58 वर्ष) पुसौर को शीलभंग और पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे, एएसआई मनमोहन बैरागी एवं हमराह स्टाफ का अहम योगदान रहा।



