छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देखें वीडियो: गांव में घुसा हाथी! हाथी का घर तोड़ते लाइव वीडियो आया सामने.. रायगढ़ के ग्राम जुनवानी की घटना

रायगढ़ वन क्षेत्र में इन दोनों हाथियों का आतंक जारी है। इसी बीच हाथी का घर तोड़ते हुए लाईव वीडियो सामने आया हैं। वीडियो आज सुबह 5:00 का बताया जा रहा है।

यहां एक हाथी एक ग्रामीण के मिट्टी के बने मकान के सामने था। इस घटना में घर वालों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

घर में रहने वाले लोग बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचा सके। बताया जा रहा है कि हाथी घर में रखे धान और चावल को निकाल कर खा रहा था।

यह रायगढ़ वनमंडल के जुनवानी गांव की है। घटना के बाद ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया।  हाथी को देखकर लोगों में दहशत का माहौल हो गया था। सभी हाथी को खदेड़ने में लग गए।

वन विभाग को भी इसके बारे में जानकारी दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 1 घंटे के बाद वन विभाग वहां पहुंचा। इसके बाद हाथी भाग कर जंगल की ओर चला गया।

ख़बर शेयर करें: