जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक शर्मशार कर देने वाला मामला प्रकाश में आए हैं। यहां एक 36 साल के पिता ने अपने 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी शराब के नशे में घर आया था और अपने दो बाकी बच्चों को बिस्किट लाने के लिए पैसे देकर बाहर भेज दिया।
पीड़िता की मां ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की वह 30 जून की सुबह घरेलू काम पर दूसरे के घर गई हुई थी। वहीं घर पर 12 साल की बेटी, 10 साल का पुत्र और 5 साल का पुत्र थे। जब वह काम से शाम 6.30 बेज वापस घर पहुंची तो नाबालिक बालिका ने अपने साथ उसके पिता ने किए गलत काम को लेकर जानकारी दी।
12 वर्षीय नाबालिक बालिका ने बताया की शराब के नशे में दोपहर 3 से 4 बजे के बीच पिता घर आया और दुष्कर्म किया। अकलतरा थाना में आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376(3) पाक्सो 4 के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई। जहां आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। आरोपी को आज मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



