छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देखें वीडियो: 2 घंटे बंगुरसिया बस्ती में घुमा हाथी, फिर पहुँचा अस्पताल! जेरेकेला में भी मस्ती में दिखे दो हाथी..

रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र में हाथियों का उपद्रव जारी है। ख़ासकर तमनार ब्लॉक में रोज हाथी किसी न किसी गांव में घुस रहे हैं और नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां के ग्रामीण इलाकों में लोग हाथी के दहशत में जी रहे हैं।

बीते देर रात दो हाथी बंगुरसिया बस्ती के भीतर घुस गए। गांव वालों के मुताबिक तकरीबन 2 घंटे तक हाथी बस्ती के अंदर ही घूम रहा था। बंगुरसिया बस्ती के बाद हाथी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना डेरा जमा लिया। जिसे आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं।

काफी मशक्कत के बाद वन विभाग ग्रामीण की मदद से हाथी को बस्ती से दूर ले जाने में कामयाब हुआ। आपको बता दें कि लगभग 15 से 20 हाथियों का दल रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया क्षेत्र में विचरण कर रहा है है।

वही आज सुबह तमनार ब्लाक के गांव जेरेकेला में आज आज सुबह दो हाथियों को विचरण करते हुए देखा गया है। जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में है। इसे नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में सचेत रहने और जंगल की ओर ना जाने की  हिदायत दी है।

ख़बर शेयर करें: