रायगढ़। रायगढ़ औद्योगिक जिले में मजदूरों के शोषण की बात कोई नहीं नहीं है। ऐसा ही एक मामला बीते शनिवार को रायगढ़ शहर से जुड़े हुए गढ़ उमारिया रोड स्थित रुंगटा एंड संस कंपनी में देखने को मिला। यहां कंपनी के ठेका मजदूरों ने अपने शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों के मांगों को भारतीय युवा मोर्चा के युवा नेताओं का समर्थन में मिला।
आंदोलन कर रहे मजदूरों ने इस बारे में बताया कि रूंगटा एंड संस् कम्पनी में लेबरों को कम्पनी से अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी यह मांग थी कि जो कुशल लेबर है, उन्हें कम्पनी में पूर्ण रूप से कर्मचारी बनाये जाए। कम्पनी सही समय पर नियमित तनख्वाह दे। कम्पनी के अंदर कार्यरत मजदूरों/कर्मचारियों को किसी प्रकार के दुर्घटना होने पर जैसे की आग से झुलसने लोहा से चोट लगने पर मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। इसके अलावा एवं न्यूनतम मजदूरी की दर 2023 तहत तनख्वाह दी जाए।
कंपनी के शोषित मजदूरों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रवीण द्विवेदी और आकाश सोनी के नेतृत्व में 150 की संख्या में कामगारो ने रूंगटा एंड संस कम्पनी के अंदर धरना प्रदर्शन किया एवं प्रमुख मांगो को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन को देखकर प्रबंधन हरकत में आया और उनको यह आश्वासन दिया गया कि 7 दिन के अंदर उनकी मांगे पूरी कर दी जाएगी।
हालाकि मांग पूरी नही होने पर आकाश सोनी एवं उनके टीम के द्वारा कम्पनी के ठीक आगे हाईवे रोड़ में कम्पनी के खिलाफ पुरजोर विरोध कर चक्काजाम करने की बात कही गयी।
इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से भाजयुमों जिला महामंत्री प्रवीण द्विवेदी, भाजयुमों मंडल उपाध्यक्ष आकाश सोनी, संदीप पंडा, शिवा सोनी, अमित श्रीवास, नित्यानंद यादव, मनोज श्रीवास, सूरज सोनी के कंपनी के डेढ़ सौ से अधिक कामगार उपस्थिति रही।



