रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भुहिया ऐप में आ रही समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ के पूरे पटवारी संघ ने 8 जून से दो दिवसी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। रायगढ़ में भी हड़ताल जारी है। पटवारी की अपनी 32 सूत्री मांगे हैं। जिसको पूरा करने के लिए 2 दिन का सरकार को अल्टीमेटम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पटवारी संघ 32 सूत्रीय मांगों को लेकर आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए मांग की गई है। ऑनलाइन काम के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है। उन्होंने जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना की मांग की है।
इस बारे में राजस्व पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप ने रायगढ़ में बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर पिछले बार भी संघ के द्वारा आंदोलन किया गया था, लेकिन इसमें सरकार द्वारा कोई भी रुचि नहीं दिखाई गई। अभी 32 सूत्री मांगों को लेकर 8 और 9 जुलाई छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में धरना प्रदर्शन है।
पटवारी से ज्यादा किसान परेशान- भागवत कश्यप
भागवत कश्यप ने यह भी बताया कि भुहिया ऐप में आ रहे गड़बड़ी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान हमारी प्रमुख मांग में से है क्योंकि इससे पटवारी से ज्यादा आम किसान परेशान हो रहा है।
छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ ने अभी दो दिनों के लिए हड़ताल की चेतावनी देते हुए कहा है कि दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है तो फिर वे अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जा सकते हैं।
राजस्व पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री के सामने भुईंया एप में सुधार के अलावा लगभग 32 मांगो का एक चार्टर रखा है और अभी 8-9 जुलाई को आंदोलन की चेतावनी दी है।
वहीं इस मामले में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा का कहना है कि पटवारी संघ के कुछ नेता अपने एक साथी को बचाने के लिए आंदोलन की बात कर रहे हैं। जहां तक भुईंया एप में जो कठिनाई आ रही है उसे सुधार करने का प्रयास जारी है।



