रायगढ़। साइबर फ्रॉड को लेकर सतर्कता और सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा एक मुहिम #CYBER SUBAH शुरू की गई है। इस मुहिम में रायगढ़ पुलिस द्वारा हर रोज सुबह साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए जाते हैं।
रायगढ़ पुलिस द्वारा इस मुहिम के दूसरे दिन एक संदेश जारी किया गया है। जिसमें लोगों को लॉटरी ईमेल, कॉल, और एसएमएस से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। संदेश में बताया गया है कि ऐसे प्रस्ताव धोखाधड़ी वाले हो सकते हैं और कभी भी उन्हें जवाब नहीं देना चाहिए। सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

रायगढ़ पुलिस द्वारा यह संदेश साइबर सुरक्षा के महत्व और संभावित धोखाधड़ी से बचने के लिए दिया गया है। इस तरह की जानकारी साझा करना उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने और धोखाधड़ी से बचने में मदद करता है।



