छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवा के चक्के के नीचे आ गयी बेटी.. पिता भी बुरी तरह घायल..

रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से एक भयानक सड़क हादसे की खबर निकलकर आ रही है। यहां एक हाईवे ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। बाइक में पिता और बेटी सवार थे। हादसे में बेटी की मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। वे मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।

पहिए के नीचे आ गई विवाहिता

जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक, अमिलाल महंत अपनी शादीशुदा बेटी खेलकुमारी (26 साल) को ससुराल छोड़ने स्कूटी पर लेकर जा रहा था। इसी दौरान नंदेली रोड पर एक हाइवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जानलेवा टक्कर मार दी। 

इस हादसे में खेलकुमारी हाईवा के चक्के के नीचे आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और उसके पिता अमिलाल महंत गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल पिता अमीलाल महंत को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद हाईवे चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश था। लोग मुआवाज़े की मांग पर अड़े है। मौके पर खरसिया पुलिस पहुंच कर लोगों को समझाश दे रही है।

ख़बर शेयर करें: