रायगढ़। रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग से भयानक सड़क हादसे की खबर निकल कर आ रही है। यहां एक बेकाबू सवारी बस में बाइक चला रहे युवक को सामने से कुचल दिया। इस सड़क हादसे में उस युवक की जान चली गयी। घटना गेरवानी, रिंकू ढाबा के पास की है।

सवारी बस बदन और बदन बस सर्विस की है। जो सासाराम से रायगढ़ आ रही थी। इसी बीच गेरवानी रिंकू ढाबा के पास एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। घटना में युवक के मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वहाँ लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई। करीब घंटे भर तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और बस ड्राइवर को हिरासत में लिया। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

युवक की शिनाख्त अनुसार भुवनेश्वर मनहर पिता काशीराम उम्र 37 साल के रूप में हुई है। युवक मूल रूप से सारंगढ़ जिले का रहने वाला है और बोकारो, झारखंड में नौकरी करता था। बीते दिन अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। आज सुबह घर वापस जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।



