छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुरानी हटरी से चोरी हुई स्कूटी बरामद! चोर भी चढ़ा कोतवाली के हत्थे!

5 मार्च, रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में पुरानी हटरी से चोरी हुई स्कूटी बरामद की है और 20 वर्षीय दीपक कर्ष, निवासी चांदमारी रायगढ़ को गिरफ्तार किया है। दीपक को चोरी की होण्डा एक्टिवा (वाहन क्रमांक CG 13 AJ 9762) के साथ पकड़ा गया, जिसकी चोरी की रिपोर्ट 12 जनवरी को संदीप अग्रवाल ने दर्ज कराई थी। कोतवाली थाने में मामले की जांच शुरू हुई थी।

आज दोपहर कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल को सूचना मिली कि दीपक बड़े रामपुर फव्वारा चौक पर स्कूटी बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर दीपक से पूछताछ की। उसने स्कूटी के कागजात नहीं दिखाए और स्वीकार किया कि स्कूटी जनवरी में चोरी हुई थी। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी


स्कूटी की कीमत लगभग 20,000 रुपये है। दीपक को रिमांड पर भेज दिया गया है और इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें: