छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम: गोद भराई रस्म के साथ सिखाया सुरक्षा जागरूकता का पाठ!

5 मार्च, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला पुलिस महिला सेल ने बुधवार को थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम सराईपाली में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती चैताली राय और महिला सेल प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न के कानूनी उपायों पर चर्चा की।

कार्यक्रम की तस्वीर

हुई गोद भराई रस्म

उन्होंने ‘अभिव्यक्ति’ ऐप का उपयोग समझाया, जो संकट में पुलिस सहायता देने में मदद करता है। कार्यक्रम में डायल 112 और 181 महिला हेल्पलाइन के महत्व पर भी बात की गई। साइबर सुरक्षा, कार्यस्थल पर अधिकार और घरेलू हिंसा से सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाई गई।

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी हुई, जिसमें उन्हें पौष्टिक आहार किट और प्रसाधन सामग्री दी गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी समस्याएं साझा कीं। आयोजकों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

ख़बर शेयर करें: