छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सड़क हादसा : रफ़्तार ने ली एक और जान!

रायगढ़। रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र में 16 मार्च की रात एक सड़क हादसे में योगेश आजाद नामक युवक की मृत्यु हो गई। घटना लिबरा पठानडीपा स्कूल के पास हुई, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। तमनार पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम योगेश आजाद था और कोटमी थाना डभरा का निवासी था। मृतक वर्तमान में शक्ति विहार कॉलोनी में रहता था।

बीती रात युवक पैदल किसी कार्य से जा रहा था. तभी तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल CG 13 J 7996 ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके कारण युवक की मृत्यु हो गई। तमनार पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है।

ख़बर शेयर करें: