रायगढ़ | 7 अप्रैल 2025. रायगढ़ के रामभांठा, जवाहर नगर इलाके से घरेलू हिंसा का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक गृहणी महिला ने अपने पति पर चरित्र पर शक कर गाली-गलौज व बेलन और हाथों से बुरी तरह मारपीट करने का आरोप लगाया है.
घटना 6 अप्रैल 2025 की दोपहर लगभग 2:30 बजे की है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता है और चरित्र पर शंका करता है।
सिर, पीठ और बांह में गंभीर चोटें
घटना के दिन आरोपी पति ने लकड़ी के बेलन और हाथ मुक्कों से महिला के सिर, पीठ और बांए भुजा में गंभीर चोटें पहुंचाईं।
पीड़िता के अनुसार, जब वह चिल्लाई तो सास-ससुर और मकान में किराए से रहने वाली दुर्गा ठाकुर सहित आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया और उसे बचाया।
थाने में दी गई रिपोर्ट
महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए यह भी कहा कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। फ़िलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



