छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय या निगम का कचरा घर..? नेता बोले नही सुनते अधिकारी..

रायगढ़। रायगढ़ शहर के बीच स्थित जिले का शानदार भाजपा कार्यालय इन दिनों नगर निगम का अघोषित कचरा घर बन गया है। इस पर कई बार भाजपा नेताओं द्वारा निगम से आपत्ति की गई है, मगर हफ्ते 10 दिन में एक बार आकर उसे साफ कर दिया जाता है लेकिन कचरा डंपिंग सिलसिला लगातार बना हुआ है।

दरअसल आसपास इकट्ठा गया कचरा भाजपा कार्यालय के दूसरे गेट से अंदर डाला जाता है। तस्वीर और वीडियो में आप इसे देख सकते हैं। बुधवार को जब बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी। तब कार्यालय के पीछे गेट के सामने कचरे का अंबार दिखा।

तगड़ी नाराजगी

इस कचरे के बारे में पूछने पर भाजपा नेताओं द्वारा बताया गया कि, नगर निगम द्वारा आसपास का कचरा यहां लाकर रख दिया जाता है। कई बार इसके लिए मना किया गया है मगर, इस पर कोई सुनवाई नहीं होती। इसके बाद भाजपा के एक बड़े नेता के द्वारा इस पर तगड़ी नाराजगी जताते हुए, फोन किया गया। तब जाकर अगले दिन दोपहर निगम ने सुध ली और वहां से जेसीबी भेज कर कचरा हटवाया।

सवाल

आपको बता दे की की नगर निगम में ‘महापौर’ प्रचंड मतों से भाजपा का है। ‘सभापति’ भी भाजपा का है। पार्षद भी संख्या बल में कांग्रेस से कहीं ज्यादा है। इन सभी का जिला भाजपा कार्यालय में लगातार आना-जाना लगा रहता है, मगर यहां से कचरा डंप एरिया हटवाना इनके भी बस की बात नहीं..!

कुछ पार्षदों का तो दबी जुबान में कहना है, कि वह तो सिर्फ नाम भर के जनप्रतिनिधि है। असली मालिक तो निगम के बड़े अधिकारी ही है, जो उनकी मर्जी में होगा, वह वही करते हैं। अब आप ही समझ लीजिए जब इनका यह हाल है, तो आम जनमानस की क्या बखत होगी..??

ख़बर शेयर करें: