रायगढ़। तमनार पुलिस ने खनिज तस्करों की कमर तोड़ते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और उनकी टीम ने पालीघाट चेकिंग पाइंट पर बीती रात छापा मारकर सात भारी वाहनों से अवैध आयरन पत्थर बरामद किया है।
बिना दस्तावेजों के खनिज ढोते मिले वाहन—रंगे हाथ धर दबोचे गए चालक!
ये सभी वाहन बिना वैध परमिट के अवैध रूप से खनिजों का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने आयरन ओर से भरे इन ट्रकों को जब्त करते हुए सभी चालकों पर धारा 106(1) बीएनएसएस के तहत अलग-अलग इस्तगासे दर्ज किए हैं।
कार्रवाई में ये रहे शामिल:
निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, विपिन पटेल और आरक्षक भूपेश राठिया ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम की तत्परता और सूझबूझ से यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जानिए कौन हैं पकड़े गए चालक और कहां से आए थे वाहन:
- नणेशन पी.के. (57), पैतन दुराई, तमिलनाडु – TN 88 J 5699
- राजू (43), वाड़पड़ी, तमिलनाडु – TN 28 BA 6717
- सुरेश (38), कलागुरची, तमिलनाडु – TN 88 L 1899
- संजीत सिंह (38), राउरकेला, ओडिशा – OD 14 AF 3484
- मधुसूदन साव (35), सरत पटना, ओडिशा – OD 14 AC 4061
- अमेरिकन यादव (38), बड़खा राजपुर, बिहार – OD 14 T 6129
- बलदेव राय (36), कटसा, बिहार – OD 14 Z 9046
तमनार पुलिस की चेतावनी:
जिले में खनिजों की तस्करी और अवैध खनन पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। ऐसी गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



