छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 आईएएस का तबादला! रायगढ़ समेत 11 जिलों के बदले गए कलेक्टर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक उलटफेर करते हुए 41 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इस फेरबदल में रायगढ़ समेत 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार और नई जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गई हैं।

नए आदेश के अनुसार, मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा, संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव, कुंदन कुमार को मुंगेली, इंद्रजीत चंद्रवाल को खैरागढ़, संजय अग्रवाल को बिलासपुर, दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद, जन्मेजय महोबे को जांजगीर, सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव और भगवान सिंह उइके को गरियाबंद का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

पूर्व रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है। इसी तरह, बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पद से हटाकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। सारंगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

इस प्रशासनिक बदलाव के जरिए सरकार ने जिलों में प्रशासनिक मजबूती और कार्यों में तेजी लाने की मंशा जाहिर की है।

ख़बर शेयर करें: