छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मादक पदार्थों का काला कारोबार ध्वस्त करने निकली रायगढ़ पुलिस: 14 गिरफ्तार, जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे तस्कर!

रायगढ़, 21 अप्रैल 2025 — रायगढ़ शहर में कल शाम पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि नशे का जाल बुनने वाले एक-एक कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के नेतृत्व में रायगढ़ में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में एक के बाद एक ताबड़तोड़ दबिश दी, जिससे नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया। कई इलाकों में तो पुलिस के वाहनों की आवाज सुनते ही संदिग्ध भागने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन पुलिस ने पहले ही चारों तरफ जाल बिछा रखा था।

पुलिस की बुलेटिन में जारी हुई गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार:

  • बैजनाथ सारथी (55), मुन्ना सोनी (55), विकास बैरागी (22), गणेश सिदार (19), मोहित निषाद (24), धनेश्वर प्रसाद कुर्रे (34), मोहम्मद करीम (40)

चक्रधरनगर क्षेत्र से:

  • रमेश दास महंत (50)

जूटमिल क्षेत्र से:

  • मारकंडेय यादव (21), भानु वर्मा (60), अजय भट्ट (47), संजय भट्ट (24), बबलू साहू (36), अजय यादव (24)

सीएसपी ने दी सख्त चेतावनी:

नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “रायगढ़ को नशामुक्त बनाने के अभियान में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसी कार्रवाईयां और भी तीव्र होंगी।”

सघन अभियान में जुटे रहे यह:

इस कार्रवाई में डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, निरीक्षक प्रशांत राव, अमित शुक्ला, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, मनीष कांत समेत कोतवाली, जूटमिल, चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीमें शामिल रहीं।

ख़बर शेयर करें: