छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ब्रेकिंग न्यूज़: रायगढ़ में खेत में मिली CISF जवान के भाई की संदिग्ध लाश! हत्या या आत्महत्या… मचा हड़कंप!

रायगढ़, 21 अप्रैल 2025 — रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एनटीपीसी में पदस्थ एक CISF जवान के भाई की लाश खेत में फांसी पर लटकी मिली है। मृतक के शर्ट पर खून के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

जानकारी मिलते ही रायगढ़ के पुलिस कप्तान एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला सहित पुलिस की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है।

लाश खेत में फांसी पर लटकी मिली

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि मृतक पुणे में निवासरत था और हाल ही में गांव आया था। लाश खेत में पेड़ से लटकती मिली, लेकिन शुरुआती जांच में शर्ट पर खून के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका गहरा गई है।

सूत्रों की मानें तो मामला हत्या का भी हो सकता है, लेकिन पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस की गंभीर जांच शुरू

रायगढ़ पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में सनसनी मच गयी है।

“फिलहाल जांच प्रारंभिक अवस्था में है। आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही सच सामने आएगा।”

ख़बर शेयर करें: