छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नशे में धुत चालक ने दो मासूमों को रौंदा, मौके पर ही मौत — दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। करमपुर गांव के बरपारा में एक तेज़ रफ्तार अर्टिगा कार ने घर के बाहर खेल रहीं दो मासूम बच्चियों को कुचल दिया। यह हादसा तब हुआ जब कार चालक रामजीत शराब के नशे में धुत होकर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

ढाई और तीन साल की मासूम बच्चियां इस भीषण हादसे में मौके पर ही दम तोड़ बैठीं, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं क्षेत्र में लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

ख़बर शेयर करें: