छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायपुर सड़क हादसा: ट्रक और ट्रेलर में भयानक भिड़त! छठी से लौट रहे 13 लोगों की मौत, 14 घायल!

रायपुर, 12 मई 2025 — रायपुर जिले के बंगोली गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं जिन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं।

हादसा तब हुआ जब झारखंड पासिंग ट्रेलर, जो टोल बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से जा रहा था, सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गया। ट्रेलर में मशीन का भारी हिस्सा करीब 3 फीट दोनों ओर बाहर निकला हुआ था, जिससे टक्कर और भीषण बन गई।

साहू परिवार छठी से लौट रहा था
मृतक सभी चटोद गांव निवासी पुनीत राम साहू के परिवार और रिश्तेदार थे। वे बाना गांव से एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

हादसे के बाद का मंजर
हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक दो अन्य गाड़ियों से भी टकरा गया। शव सड़क पर बिखर गए और कई लोगों के शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना के बाद पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सरकारी सहायता और बयान

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की।
  • कांग्रेस ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की राशि बढ़ाकर ₹50 लाख (मृतक) और ₹10 लाख (घायल) करने की मांग की है।
  • डिप्टी सीएम अरुण साव और भूपेश बघेल ने भी हादसे को दुखद बताते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की बात कही है।

ख़बर शेयर करें: