छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देखें CCTV: चक्रधर नगर क्षेत्र में दहशतगर्दी! दर्जन भर लड़कों के गैंग ने रात तीन बजे तक मचाया उत्पात! एक को जमकर पीटा भी! अपराध भी दर्ज! एसपी से भी गुहार.. फिर भी गिरफ्त से बाहर..

रायगढ़। 24–25 मई की रात चक्रधर नगर क्षेत्र में मारपीट की दो घटनाएं हुई। एक जमुनाइन चौक पर और दुसरी विजयपुर पेट्रोल के पास। स्थानीय लोगों ने बताया कि जमुना इन चौक पर हुए झगड़े के बाद उस रात करीब एक दर्जन से भी अधिक लड़के बाइक में सारी रात चक्रधर नगर क्षेत्र में दहशतगर्दी कर रहे थे। इसी दौरान विजयपुर पेट्रोल पंप के पास इस गैंग ने पास्कल तिर्की पर हमला कर दिया।

दोनों ही मामलों में चक्रधर नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गंभीर आरोप के तहत मामला दर्ज किया। वही जमुना इन चौक पर हुई हिंसक झड़प में एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ विजयपुर पेट्रोल पंप के पास पास्कल तिर्की के साथ मारपीट मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

करीब 3 घंटे तक चली दहशतगर्दी

25 मई की रात 12 बजे से 3 बजे तक चक्रधर नगर क्षेत्र में मनीष सिंह बिहारी, तरनजीत भाटिया, बबलू दास, अंकुल ठाकुर समेत 12–15 लोगों के एक गैंग ने विभिन्न स्थानों पर हमले किए। बताया जा रहा है कि उनके द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से कई युवको पर शहर के कई थानों में अपराध दर्ज है।

चक्रधर नगर क्षेत्र के संजय नगर बैंक कॉलोनी के सीसीटीवी में यह लोग दिखाई पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फुटेज उसी रात का ही है। जिस रात जमकर उत्पात मचाया गया।

वही उसी रात किनारे खड़ी स्कूटी को भी निशाना बनाया गया।

पास्कल तिर्की ने पुलिस को बताया कि वह लामी दशहरा से रात को 1:30 बजे अपने किसी रिश्तेदार के पास से आ रहा था। तभी इस गैंग ने उस पर यह कहते हुए हमला कर दिया कि तेरे भैया दादा लोग कहां है..?

उसे जातिसूचक गालियाँ दी गईं, सोने की चेन छीनी गई और बुरी तरह पीटा गया। 108 एम्बुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।  पुलिस को सूचना मिलते ही SC/ST एक्ट सहित कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

फेसबुक में भी बवाल

वैसे घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी दहशत में है। उनके द्वारा इनमें से एक आरोपी की अगले दिन की फ़ेसबुक स्टेटस पोस्ट की वीडियो भी मीडिया को दी गई। जिसमें खुले तौर धमकी देते हुए पर वीडियो डालते हुए कैप्शन लिखा है कि

कुछ लोग शेर बन रहे थे रायगढ़ का, हम शिकार पर निकले तो रायगढ़ छोड़कर भागना पड़ा!

परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन का इस तत्पर कार्यवाही हेतु आभार जताया है। हालांकि रात भर दहशतगर्दी मचाने वाले दोषी अब भी खुले घूम रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से धमका भी रहे हैं। इस मामले की रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई है। मगर आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ख़बर शेयर करें: