रायगढ़। डरा धमका कर पैसे की वसूली करने के एक मामले में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस और दो प्रधान आरक्षक प्रेम राठिया और दिलीप साहू को लाइन अटैच करते हुए डीएसपी साइबर को जांच के आदेश दिए हैं।
मामले में प्राप्त संक्षिप्त जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना के अंतर्गत ग्राम घरघोड़ी में रहने वाले भूपदेव सिंह राठिया ने पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर से इस मामले की शिकायत की थी। भूपदेव ने आरोप लगाया है कि, घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने महुआ शराब का केस लगाकर केस को छोटा बना कर छोड़ देने के लिए डरा धमका कर पैसे के डिमांड की थी।
इस पर कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक ने घरघोड़ा थाना प्रभारी और दो वर्षों को लाइन अटैच किया गया। इसके साथ ही जांच के आदेश दिए हैं। इसकी जांच डीएसपी साइबर सेल करेंगे और यह जांच रिपोर्ट उन्हें 3 दिन में कार्यालय में देनी है।




