रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर निकल कर आ रही है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

घटना आज सुबह 9:30 के करीब की बताई जा रही है। यह घटना भाटिया पेट्रोल पंप कोसमनारा के पास हुई है।

यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक मोपेड सवार को टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही मोपेड सवार की मौत हो गई।

खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंच चुकी है। इस मामले में और भी अपडेट मिलने पर जानकारी दी जाएगी।



