रायगढ़। बीती रात सब्जी मंडी संजय परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और लाखों का सामान ले उड़े। घटना की जानकारी आज सुबह मिली, जब पुजारी ने दरवाजा खोला। कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और डॉग स्क्वाड के साथ छानबीन जारी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने में गेट सहित दो-तीन जगह पर ताला टूटा देखा।
सूत्रों के अनुसार श्री श्याम बाबा के गले का हार, दान पेटी और तीन सोने के छत्र गायब है। चोरों ने करीब 10 लाख से ऊपर की चोरी को अंजाम दिया है। घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है।
कोतवाली पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ वहां पहुंची हैं। मंदिर और आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाही जारी है।


