दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने 21 जुलाई को पूरे प्रदेश भर में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक अदानी के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम का ऐलान किया है।
अपने दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 21 तारीख को दिल्ली में रहेंगे और 22 तारीख को कोर्ट में चालान प्रस्तुत होने के बाद पूरे प्रदेश घर में अडानी के खिलाफ चक्का जाम और आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।
आपको बता दे की 18 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा सदन में रायगढ़ में अदानी के द्वारा पेड़ कटाई को लेकर कांग्रेस चर्चा करना चाहती थी। उसे दिन यह मुद्दा उठने वाला था, मगर सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED द्वारा रेड की गई और उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे दिन उनका जन्मदिन था। कोर्ट ने ED की चैतन्य बघेल की 5 दिन की रिमांड दी थी जो 22 तारीख को खत्म होने वाली है।
22 जुलाई को चैतन्य बघेल को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी दिन कांग्रेस ने भी बड़े स्तर पर अडानी के विरोध का फैसला लिया है और हर जिलों में आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम का फैसला लिया है।



