छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में बैंक से निकाले 2 लाख रुपये की दिनदहाड़े चोरी: स्कूटी डिक्की तोड़कर पार किए पैसे

खरसिया। खरसिया चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के साथ 2 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी हो गई। बैंक से नकदी निकालकर घर लौट रहे मां-बेटे की स्कूटी की डिक्की तोड़कर शातिर चोरों ने रुपयों का बोरिया-उड़ा लिया।

अंजोरीपाली निवासी 65 वर्षीय नोनीबाई दीवान अपने बेटे कौशल प्रसाद दीवान के साथ सुबह करीब 10:30 बजे स्टेट बैंक खरसिया गई थीं। दिवंगत पति की पेंशन से जमा 2 लाख रुपये निकालने के बाद कौशल ने पैसे स्कूटी (सीजी-13 यूडी 4077) की डिक्की में लॉक कर रखे। रायगढ़ चौक के पास किराना दुकान पर रुकते ही चोरों ने मौका देखा, डिक्की का लॉक तोड़ा और पैसे लेकर भाग गए। कौशल की चीख-पुकार के बावजूद आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

खरसिया चौकी पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे हैं, उनकी फोटो आसपास के जिलों में भेजी गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

ख़बर शेयर करें: