छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Kawardha Home Theater Blast: शादी में मिला होम थिएटर चालू करते ही हुआ ब्लास्ट! दो सगे भाइयों की मौत.. चार घायल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के नक्सल प्रभावित चमारी गांव के रेंगाथार से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां होम थिएटर में ब्लास्ट होने से एक परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जारी है। 2 दिन पहले इस घर में शादी हुई थी और यह होम थिएटर उपहार के रूप में मिला था। धमाका इतना बड़ा था कि घर की छत उड़ गई। आसपास का सामान तितर-बितर हो गया। दीवारें ढह गई। घटना सोमवार दोपहर की है।

ब्लास्ट के बाद का दृश्य
कवर्धा एएसपी मामले की जानकारी देते हुए

इस पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए कवर्धा एएसपी मनीषा रावटे ने बताया है कि शादी के बाद उपहार में मिले सामानों को घर में जमाया जा रहा था। उसी समय होम थिएटर को चालू करने का प्रयास किया गया। चालू करने के बात एक बड़ा धमाका हुआ। मौके पर ही एक भाई हिरेंद्र मरावी की मौत हो गई। 5 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में इलाज के दौरान एक और भाई राजकुमार मरावी की मौत हो गई। घटनास्थल पर परिस्थितियां जांच योग्य है। मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

घायलों का अस्पताल में इलाज
मृतक

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक लास्ट वाली जगह पर बारूद पाया गया है। फिलहाल इस मामले की हर एक पहलू से जांच हो रही है। होम थिएटर फटने से इतने बड़े ब्लास्ट होने की घटना पहले कभी देखने को नहीं मिली। ब्लास्ट होम थिएटर फटने से हुआ है या होम थिएटर के अंदर कोई विस्फोटक रखा गया था। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

बलास्ट के बाद का दृश्य

ख़बर शेयर करें: