छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोरोना के नए संक्रमण BF 7 को लेकर अलर्ट हुई भारत सरकार! पीएम मोदी ने आज दोपहर बुलाई है मीटिंग.. जानिए डिटेल में

नई दिल्ली। चीन में कोरोना की नए वेरिएंट BF-7 की बढ़ते संक्रमण और मौतों की संख्या को लेकर भारत भी चिंता में है। इसके अलावा इटली अमेरिका इंग्लैंड और फ्रांस में कोरोना मरीजों संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विदेशों में फैलते कोरोना संक्रमण और भारत में इसके प्रभाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर 3:30 बजे इसे लेकर मीटिंग बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मीटिंग में बूस्टर डोस और पाबंदियों पर चर्चा की जा सकती है। अभी लॉकडाउन की संभावना तो नहीं दिख रही है मगर बूस्टर डोज बढ़ाने की संख्या पर प्रधानमंत्री चर्चा कर सकते हैं इसके अलावा कोविड-19 कर गाइडलाइन जारी की जा सकती है। भारी भीड़ वाले आयोजनों के लिए अलग से गाइडलाइन जारी होने की संभावना है।

https://twitter.com/ANI/status/1605811042747125760?t=QnmBF91wfkvgSGFb_WQc_w&s=19

डॉ अनिल गोयल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोविड-19 को लेकर कहना है कि देश में लॉकडाउन की स्थिति नहीं होगी क्योंकि यहां के 95% लोगों को टीका लग चुका है। भारतीयों की प्रतिरक्षा प्रणाली चीनियों की तुलना में अधिक मजबूत है… भारत को कोविड की बुनियादी बातों टेस्टिंग ट्रीटमेंट और ट्रेसिंग पर पर वापस जाने की आवश्यकता है।

https://twitter.com/ANI/status/1605481612786864128?t=i360Q8toTr_Ce8oA8T486A&s=19

कल बुधवार को देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भीकोरोना संक्रमण को लेकर एक मीटिंग बुलाई थी। जिसमें नीति आयोग के हेल्थ कमेटी के सदस्य बीके पाल बताया गया कि अभी तक देश में सिर्फ 27 पर्सेंट आबादी कोरोना का बूस्टर डोज ले पाई है। नए सब वेरिएंट बीएफ 7 के चलते अब पूरे देश भर में इस आंकड़े को बढ़ाने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की भारत जोड़ो यात्रा पर सलाह

https://twitter.com/ANI/status/1605420429887565826?t=qXR2ommqZS2Y6Ra6tVVeRQ&s=19

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा पर लगातार भारी भीड़ उमड़ रही है कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 मोका कड़ाई से पालन करने को कहा था इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर यात्रा बंद करने को भी सलाह दी थी। हालांकि कांग्रेस ने इसे यह कह कर खारिज दिया कि राहुल गांधी के देश जोड़ो यात्रा से भाजपा डर गई है। अगर कोविड-19 लेकर सरकार इतनी सतर्क है तो उसे पूरे देश भर के लिए गाइडलाइन जारी करनी चाहिए।

ख़बर शेयर करें: