CG Election Results: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। 54 सीटों के साथ भाजपा ने सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत 46 से ज्यादा का ताकडा पर कर लिया है। वहीं पिछले बार ताबड़तोड़ बहुमत के साथ सत्ता में आई कांग्रेस को इस बार मात्र 34 सीटों से ही संतोष करना पड़ रहा है। सारे एग्जिट पोलों को नाकारते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस बार कई रोचक मुकाबले देखने को मिले हैं। कोई यहां कांटे की टक्कर में मात्र 16 मतों से हार गया, तो किसी ने 67000 से भी ज्यादा मत हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया। फिलहाल हम इस विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में सबसे कम मतों से जीतने वाले और सबसे अधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशियों की जानकारी आपसे साझा करेंगे।

सबसे कम मतों से जीतने और हारने वाले
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर रही है। जिसमें कांकेर, अंबिकापुर, पत्थलगांव, पाली- तानाखर, बिंद्रानवागढ़ यह पास सीटें ऐसी है। जिसमे जीत का अंतर एक हजार से कम रहा हैं।
- कांकेर में सबसे कांटे की टक्कर कांकेर विधानसभा क्षेत्र में रही जहां भाजपा की आसाराम नेताम ने कांग्रेस की शंकर ध्रुव को मात्र 16 वोट से हराया।
- उसके बाद चौंकाने वाला परिणाम अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से रहा जहां भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव को मात्र 94 मतों से परास्त किया।
- इस कड़ी में तीसरा सबसे कांटे का मुकाबला पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। जहां रायगढ़ की सांसद गोमती साय (भाजपा) ने कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और सबसे ज्यादा बार चुने जाने वाले विधायक रामपुकार सिंह को 255 मतों के मामूली अंतर से हरा दिया।
- चौथा कांटे का मुकाबला पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने कांग्रेस के दुलेश्वरी सिदार को मात्र 714 मतों के अंतर से मात दी।
- पांचवा सबसे कड़ा मुकाबला बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। जहां कांग्रेस के जनक ध्रुव ने भाजपा के गोवर्धन सिंह मांझी को कांटे के मुकाबले में मात्र 816 मतों से हरा दिया।

सबसे अधिक मतों से जितने और हारने वाले
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बहुत अधिक वोटो से जीतने और हारने वालों का आंकड़ा भी जबरदस्त है। यहां भारतीय जनता पार्टी के दो प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड तोड़ 60 हजार से अधिक मतों से विजय हासिल की है। वहीं आठ प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें 40 से 50 हजार से ज्यादा की बढ़त मिली है। 30000 से 40000 के बीच में 9 प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त किया है। टॉप 10 रिकार्ड मतों से जीतने वालों में भारतीय जनता पार्टी के 9 उम्मीदवार और कांग्रेस का सिर्फ एक ही उम्मीदवार इस लिस्ट में है।
- सबसे अधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशियों में रायपुर नगर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल भाजपा का नाम सबसे ऊपर है उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास कांग्रेस को 67719 मतों से पठखनी दी।
- दूसरे नंबर पर रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के ओपी चौधरी का नाम आता है। जिन्होंने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक को 64443 मतों से हराया है।
- इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दुर्ग शहरी विधानसभा का नाम आता है। जहां भाजपा के गजेंद्र यादव ने कांग्रेस के धाकड़ नेता अरुण बोरा को 48697 मतों से मार दी है।
- चौथे नंबर पर लोरमी विधानसभा है। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने कांग्रेस के निकटतम प्रत्याशी थानेश्वर साहू को 45891 मतों से हराया है।
- इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर छत्तीसगढ़ के तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर रमन सिंह का नाम आता है। जिन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गिरीश देवांगन को 45084 मतों से हराया है।

सभी 90 विधानसभा के जीत और हर के आंकड़े
Note: अपने विधानसभा की स्थिति जानने के लिए सर्च बॉक्स में हिंदी में टाइप करें।
[table id=5 /]



