रायगढ़। छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर के बाद भाजपा के सरकार में बहुमत में आने के बाद से ही राजधानी रायपुर दुर्ग और बिलासपुर समेत कई जिलों में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा इस बुलडोजर प्रथा का जोरदार प्रमोशन किया जा रहा है। इसी तर्ज में रायगढ़ में भी कमला नेहरू पार्क के पास से अवैध कब्जे हटाए गए हैं। इसके अलावा चालानी कार्रवाई भी की गई है। हालांकि रायगढ़ नगर निगम द्वारा दो दिनों से लगातार अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई चल रही है मगर अभी तक बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

रायगढ़ में नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा स्वयं से अवैध कब्ज़ा हटाने के लिए मुनादी कराया जा रहा है और कब्ज़ाधारियों को समझाईश भी दिया जा रहा है कि बाजारों में किसी भी प्रकार अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा और जहां से अतिक्रमण हटाया गया है। वहां, अगर दोबारा अवैध कब्जा होता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

निगम कमिश्नर सुनील कुमार चद्रवंशी के निर्देश पर शुक्रवार को निगम के राजस्व विभाग एवं तोड़ू दस्ता की टीम ने कमला नेहरू पार्क के पास रोड़ बाधा एवं अवैध छोटे-बड़े कब्जाधारीयो और दुकान चलाने वाले 10 लोगो पर 11200 रुपए जुर्माना कार्यवाही किया गया. और कुछ लोगो से जब्ती कार्यवाही किया गया एवं भविष्य मे कब्ज़ा नहीं करने समझाईश दी गई।

कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अवैध चौपाटियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके अलावा फूटपात पर ठेले गुमटियों व चौपाटियों पर भी कार्रवाई करने तथा ठेले व फल विक्रेताओं को मेरिन ड्राइव स्थित शेड मे दुकान व्यवस्थित होने के निर्देश दिए।
निगम द्वारा बताया गया है कि कुछ लोगों द्वारा दुकान से अधिक शेड निकालकर कब्जा किया गया है। उन्हें भी हटाया जा रहा है . अवैध कब्जे पर यह कार्यवाही निरंतर चलाया जायेगा ।



