छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चंद घंटे का इंतजार और मिल जाएगा छत्तीसगढ़ को नया मुख्यमंत्री.. 2 बजे शुरू होगी भाजपा की विधायक दल की बैठक..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा आज अपना मुख्यमंत्री तय कर लेगी। भाजपा के तीनों पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सब प्रभारी भी कल शाम रायपुर पहुंच चुके थे। आज सुबह 11:00 बजे विधायक दल की बैठक होने वाली थी। जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाना था मगर अब यह बैठक 2:00 बजे शुरू होगी।

भाजपा कार्यालय के बाहर

भाजपा के सभी विधायक भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए पर्यवेक्षकों की क्या रणनीति रहेगी..? इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है हो सकता है कि वह विधायकों से एक एक कर चर्चा करें या फिर संसदीय बोर्ड के फैसले को यहां आकर सुनाएं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कल शाम मीडिया से कहा था कि संसदीय बोर्ड ने जो सिस्टम तय किया होगा, वह वो लेकर आ रहे है। बहरहाल जो भी हो आज कि बैठक के बाद छत्तीसगढ़ को अपना नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर का दृश्य

आपको बता दे कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने पहले ही कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का नाम चौंकाने वाला हो सकता है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम शामिल है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पूर्व, केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, श्रीमती गोमती साय के नाम प्रमुख है।

Updates

ख़बर शेयर करें: