छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भयानक सड़क हादसा! शादी के बाद विदाई का लौट रहे दूल्हा दुल्हन समेत पांच रिश्तेदारों की मौत..

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक दुखद खबर निकलकर आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना मुरमुरा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि बलौदा बाजार निवासी शुभम सोनी की शादी शिवरीनारायण निवासी नेहा से शनिवार रात को हुई। सुबह विदाई के बाद दूल्हा दुल्हन समेत परिवार के लोग कार से वापस जा रहे थे। तभी सुबह करीब 5 बजे पकरिया जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हे को जख़्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूल्हा शुभम, दुल्हन नेहा

मरने वालों में दूल्हा शुभम, दुल्हन नेहा, शुभम के पिता ओमप्रकाश सोनी (50), फूफा सरजू सोनी (66) और बुआ रेवती सोनी है।

ख़बर शेयर करें: