रायगढ़। रविवार को वार्ड नंबर 5 के भाजपा पार्षद के प्रतिनिधि (पति) खोलू सारथी ने सिटी कोतवाली में अपने साथ हुए सरेआम जातिगत गाली गलौज अपमान और अभद्रता को लेकर शिकायत की दी है। सड़क में गंदा पानी सड़क पर बहाने को लेकर पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी, सुनील केड़िया को समझने के लिए गया था। जहां उसके साथ यह घटना हुई। सार्वजनिक रूप से हुई इस घटना से उसके मानसिक और सामाजिक प्रतिष्ठा पर आघात पड़ा है। फिलहाल घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में पार्षदों का एक दल रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से भेंट कर सकता है। पूरा मामला ढीमरापुर रोड वार्ड नंबर 5 का है।
पीड़ित ने बताया कि उसका नाम खोलू सारथी है। उसकी पत्नी सुमित्रा सारथी वार्ड नंबर 5 से भाजपा पार्षद है। रविवार की सुबह 10:30 बजे राजा हार्डवेयर के मालिक सोनू अग्रवाल का उसके मोबाइल पर फोन आया कि रेमण्ड शोरूम के मालिक सुनील केडिया के द्वारा फिर से सड़क में पानी बहा दिया गया है। जिसके कारण काफी परेशानी और विवाद हो रहा है।
मामला सुनकर पार्षद की प्रतिनिधि होने के नाते वह सुनील केड़िया को समझने के लिए गया। पीड़ित खोलू सारथी ने बताया कि पानी बहने को लेकर नगर निगम द्वारा उसे पहले भी नोटिस दिया गया है। इसलिये अब अब वह गंदा पानी न बहाये। इसके बाद सुनील केड़िया द्वारा सार्वजनिक रूप से उसके साथ बदतमीजी की गई। उसे उसे जाति के नाम पर गंदी गंदी गालियां दी गई। इस घटना के बाद से वह काफी अपमानित महसूस कर रहा है और उसे काफी मानसिक आघात भी पहुंचा है। इसके बाद उसने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दी है।
खबर लिखे जाने तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। पार्षद ने बताया कि वह अन्य पार्षदों के साथ इस मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत करेगा और कार्रवाई की मांग करेंगे।



