छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कांग्रेस के विधायक दल की बैठक! नेता प्रतिपक्ष के लिए नहीं बन पाई एकराय! राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे करेंगे फैसला

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में थी। जिसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और अजय माकन उपस्थित थे। इसके साथ ही इस बैठक में विधायकों के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके कैबिनेट के सभी मंत्री भी थे। बैठक में आज विधायक दल का नेता (नेता प्रतिपक्ष) चुना जाना था.

https://twitter.com/INCChhattisgarh/status/1734864780752740614?t=6B9qAYdAU-MMbLJwpIAfSw&s=19

बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए आम सहमति नहीं बन पाई। अब इसका फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे पर संपर्क छोड़ा गया है। इसके अलावा अजय माकन ने बताया कि उन्होंने सभी विधायकों से आमने-सामने बात की है और उनकी राय सुनी है। उन सभी की राय को राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया जाएगा। इसके बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करेंगे।

ख़बर शेयर करें: