छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वीडियो: छत्तीसगढ़ में प्रोटेम स्पीकर के रूप में रामविचार नेताम ने ली आज शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रोटेम स्पीकर के रूप में रामविचार नेताम को चुना गया है. आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा उन्हें प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहण समारोह का यह समारोह राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में हुआ. इसके लिए प् उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, विधायक धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले, समेत बीजेपी के विधायक समरोह में शिरकत करने के लिए राजभवन पहुंच हुए थे.

इसके बाद प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम विधानसभा में सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। उम्मीद है कि इस दौरान बाकी मंत्रियो को विधानसभा में मंत्री पद की शपथ दिलाये जाये। छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं किया गया है. मुख्यमंत्री की तरह केंद्रीय नेतृत्त्व ही छत्तीसगढ़ में मंत्रियो नाम फाइनल करेगा। विधानसभा के सत्र के लिए १९ से २१ दिसंबर का वक़्त रखा है, इसके पहले छत्तीसगढ़ में मंत्रीयो के नाम फाइनल हो जाने की उम्मीद है.

ख़बर शेयर करें: