छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ SECL छाल खदान में फिर बलवा ! सैकड़ो मजदूर, ड्राइवरो ने कंपनी स्टाफ और मैनेजरों को जमकर धोया

रायगढ़ SECL छाल खदान बलवा: रायगढ़ जिले के छाल SECL खदान एक बार फिर मारपीट की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में चढ़ा है। सोमवार को सुबह 6:00 बजे के करीब सैकड़ो मजदूर, ड्राइवर ने SECL की ठेका कंपनी रामकृपाल सिंह प्राइवेट लिमिटेड के (RKS) कैंपस में घुसकर जमकर मारामारी की। कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों को खोज खोज कर पीटा गया।

रामकृपाल सिंह प्राइवेट लिमिटेड के कैंपस में गुस्साए कर्मचारी

इस पूरे घटना की वजह मजदूरों से हद से ज्यादा काम लेना, कम मजदूरी देना, बाहर के मजदूरों को ज्यादा तवज्जो देना, उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना जैसे कई आधारभूत समस्याएं थी।

आरकेएस कंपनी रांची की है। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के अधीन करीब 500 मजदूर काम करते हैं। इसमें से ज्यादातर छाल के आसपास गांवों के हैं। कंपनी का मैनेजर झारखंड से लोगों को लाकर काम पर रखता जा रहा था। जबकि लोकल लोगों को परेशान करके हटाया जा रहा था।

इस घटना में आरकेएस कंपनी के टाइम कीपर, मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज, HR, मैनेजर, कुक, इलेक्ट्रीशियन सभी मजदूरों के गुस्से का शिकार हुए हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

रामकृपाल सिंह प्राइवेट लिमिटेड के कैंपस में गुस्साए कर्मचारी

घटना की जानकारी मिलने पर खरसिया और छाल थाना की पुलिस वहां पहुंची थी। मामला गंभीर होने के कारण उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया गया। इस मामले में कंपनी ने थाने में आवेदन दिया गया है।

ख़बर शेयर करें: