छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क पर एक दहला देने वाला मंजर दिखा। यहां एक युवक को कार की खिड़की में फंसा कर करीब 3 किलोमीटर तक घसीटा गया। इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे दीवाल से रगड़ने की कोशिश भी की। घटना दुर्ग जिले के पटेल चौक की है।
बताया जा रहा है कि पटेल चौक के पास कार सवार लोगों की बाइक चला रहे युवक के साथ टक्कर हो गई। युवक जब उनसे बात करने गया.. तब उसके हाथ को खिड़की में फंसा कर 3 किलोमीटर तक घसीटा गया।

पीछे चल रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया। कार सवार युवको ने भागने का रास्ता न मिलने के बाद अमर हाइट्स वाले रोड पर उस युवक को छोड़कर भाग गए।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। गाड़ी नंबर से इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।
देखें वीडियो



