Road Accident in Raigarh. रायगढ़ जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन कोई ना कोई सड़क दुर्घटना में अकाल मृत्यु को प्राप्त हो रहा है। आज ऐसे ही एक भयानक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। उसे एक तेज रफ्तार ट्रेलर कुचल कर चला गया मौके पर ही हुआ की मौत हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना के अंतर्गत बंजारी रोड की है।

मृतक घरघोड़ा का रहने वाला था। घटना सुबह 10 बजे के करीब की है। मृतक का नाम अभिषेक पंडा था। मृतक स्कूटी पर सवार था। उसने हेलमेट भी पहना था। घटना के वक्त उसके सर से काफी खून बह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने घटना करने वाले वाहन को जप्त कर लिया है। मर्ग कायम करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।




