Strike in Raigarh Jindal Steel and Power : सालों से जारी शोषण और असुरक्षा को लेकर जिले के सबसे बड़े उद्योग समूह जेएसपीएल रायगढ़ के विरुद्ध आज हजारों ठेका कर्मियों ने हल्ला बोल दिया हैं. गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन कर हड़ताल का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि हड़ताली ठेका कर्मीयों ने जेएसपीएल पतरापाली के आजाद चौक से सड़क पर करीब 2 km लंबा जाम लगा दिया है।
सड़क पर न केवल आवागामन को पूरी तरह से बाधित हुआ है बल्कि जिंदल स्टील का काम भी प्रभावित हो गया है, नाराज ठेका कर्मियों का कहना है कि “सालों से उनकी मांग और सुरक्षा को लेकर न तो जिंदल प्रबंधन ने ध्यान दिया है और न ही कंपनी ठेकेदार ध्यान दे रह। जिसकी वजह से आज उन्हे मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा है।”
उन्होंने यह भी बताया कि “कम्पनी के ठेकेदार किस तरह से उनका शोषण करते है.. उन्हे ओवरटाइम काम करवा कर भी शासन के द्वारा निर्धारित दर पर वेतन नही दिया जाता है। इसके लिए हमने कई बार प्रबंधन को पत्र और ज्ञापन दिया लेकिन किसी तरह की कार्यवाही नही की गई। जिंदल में ठेका कर्मी मजदुर को मासिक 21215/-रु शासन द्वारा निर्धारित वेतन से भी कम राशि दी जा रही है।”
आगे उन्होंने कहा कि “अब हम सभी ठेका कर्मचारी इतने कम वेतन में कार्य करने में असमर्थ है। इसके साथ ही जिंदल कंपनी हम ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ी लापरवाही करती रही है। ज्यादातर ठेका मजदूरों को जूते, हेलमेट और सेफ्टी जैकेट भी नही दिए जाते है। कभी कोई दुर्घटना हो जाए तो भी आहत ठेकाकर्मियों को समय पर उचित इलाज नहीं दिया जाता है। ऊपर से ठेकेदार अपने कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते है। महीनों उन्हे वेतन से वंचित रखा जाता है।”
हम सबने मिलकर यह तय किया है कि “जिंदल प्रबंधन और उनके ठेकेदारो के साथ हम अपनी मांगो के पूर्ण होने तक काम नही करेंगे,हड़ताली ठेका कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि उन्हें न्यूनतम वेतन मजदूरी 21215 /-रु दिया जाए। उन्हे कार्य की अवधि 8 घंटे हों।साथ ही 4 सप्ताहिक अवकाश प्राप्त हो, 4.8% की दर से साल में वेतन वृधि की जाए। सभी ठेका कर्मचारियों के आईडी कार्ड में पोस्ट (Designation) उल्लेखित हो। ठेका कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा साधन दिया जाए।”
समाचार लिखे जाने तक हड़ताली कर्मचारियों से बात करने आए जिंदल के अधिकारियों व एसडीएम श्रम अधिकारी से बात नही बन पाई। वही प्रबंधन ने ठेका कर्मियों के बड़े विरोध की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी है, मौके पर एसडीएम सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद हैं।
इस बारे जिंदल HR विभाग के सुधीर राय ने कहा कि “यह ठेकेदार और उसके मजदूरों के बीच का मामला है. हमारी तरफ से शासन द्वारा तय मानदेय दिए जाते है.
मौके पर पहुंचे SDM रायगढ़ ने कहा कि ” यह जिंदल प्रबंधन और उनके ठेकेदार स्टाफ के बिच मामला है. उनकी कुछ बेसिक मांगे है, मैं यहाँ लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था के लिए आया हूँ. मेरी कोशिश रहेगी कि दोनों के बीच शांतिपूर्ण वार्ता से हल निकल जाये।”



