रायगढ़। जिले के घरघोड़ा ब्लॉक से एक बड़ी खबर निकल आ रही है. यहाँ हाई स्कूल मैदान में एक लाश मिली है. लाश की शिनाख्ती अभी नहीं हो पायी है. पुलिस उसकी शिनाख्ती में जुटी है. लाश पर किसी चोट के निशान नहीं दिखे दिए है. आशंका है कि ज्यादा ठण्ड की वजह से मौत हुई हो.

इस बारे घरघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया है कि “बॉडी में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक के पहने कपड़ों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वर्तमान में धान खरीदी कई मंडियों में की जा रही है, जहां बाहर से कई हमाल काम करने आये होंगे। संभवतः कल रात मृतक दिशा मैदान के लिए आया रहा होगा, जो नशे में लड खडा कर मैदान पर ही लेट गया होगा और ठंड अत्यधिक होने के कारण ठिठुरन से मौत हुई होगी। फिलहाल मृतक की पहचान हो जाने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसमें मौत की असल वजह पता चल जाएगा।”



